कोरोना महामारी की चपेट से कब तक उबर पाएगा वैश्विक अर्थव्यवस्था?

इस वैश्विक महामारी का काफी असर दुनिया के अर्थव्यवस्था पर भी दिखा है और जानकारों का मानना है कि इसे सुधरने में लंबा समय लग सकता है।

Indian financial year gdp growth
वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 11 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।(Pixabay)

स्पेन की एल मुनदो वेबसाइट ने हाल में लेख जारी कर कहा कि विश्व के प्रमुख बहुराष्ट्रीय निगमों का मानना है कि विश्व अर्थव्यवस्था को 2022 से पहले महामारी के पहले के स्तर तक बहाल नहीं किया जा सकता है। यह अमेरिका ओवी परामर्श कंपनी की एक जांच में सामने आया है।

जांच से जाहिर है कि अमेरिकी फॉर्च्यून पत्रिका के विश्व 500 शक्तिशाली बहुराष्ट्रीय निगमों के सीईओ में 75 प्रतिशत लोग मानते हैं कि 2022 से पहले विश्व अर्थव्यवस्था को महामारी के पहले के स्तर तक बहाल नहीं किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- पुतिन ने किया दावा- रूस ने बनाई दुनिया की पहली कोविड-19 वैक्सीन

इसके साथ ही विश्व के पहले 50 बहुराष्ट्रीय निगमों में से 90 प्रतिशत निगमों ने महामारी के दौरान खर्च को कम करने की योजना बनायी है। यह निगमों के अस्तित्व को सुनिश्चित करने का प्राथमिक मिशन है।

अर्थव्यवस्था का सांकेतिक ग्राफ। (Image: Pixabay)

विश्व बैंक द्वारा जून माह में जारी विश्व आर्थिक आउटलुक की रिपोर्ट में कहा गया कि कोविड-19 के झटके से अनुमान है कि 2020 में विश्व अर्थव्यवस्था में 5.2 प्रतिशत की कटौती होगी। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे गंभीर आर्थिक मंदी है।(IANS)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here