माता वैष्णो देवी मंदिर के प्रसाद की होगी होम डिलीवरी

Vaishno Devi prashad home delivery
माता वैष्णो देवी मंदिर (Wikimedia Commons)

वैष्णो देवी तीर्थ का प्रबंधन करने वाले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि इसने देश भर में भक्तों तक माता का प्रसाद पहुंचाने के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की है। माता वैष्णो देवी श्राइन के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष (सीईओ) रमेश कुमार जांगिड़ ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से देश में भक्तों को होम डिलीवरी के माध्यम से प्रसाद दिलाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। इस विषय पर और जानकारी पाने व ऑर्डर करने के लिए हमारे वेबसाइट maavaishnodevi.org/ पर जाएं। आप सुबह आठ बजे से लेकर रात के आठ बजे तक 0-9906019475 पर संपर्क कर भी जानकारी ले सकते हैं।”

यह भी पढ़ें: अयोध्या को सजाने और संवारने में जुटी योगी सरकार

यह पवित्र स्थल जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा की पहाड़ियों पर स्थित है। कोरोनावायरस महामारी के चलते यहां भक्तों के आने पर रोक लगा दी गई थी। अब इसे रोजाना एक सीमित संख्या में भक्तों के आने के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।(आईएएनएस)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here