रूस ने शुरू किया कोविड-19 वैक्सीन का उत्पादन

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वैक्सीन को गामालेया साइंटिफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा बनाया गया है। यह मॉस्को के पास स्थित एक चिकित्सा संस्थान है।

russia started producing corona vaccines
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Image: Wikimedia Commons)

रूस ने कोविड-19 के इलाज के लिए अपने वैक्सीन के पहले बैच का उत्पादन शुरू कर दिया है। यह जानकारी उनके स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में दी।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को नोवल कोरोनावायरस के इलाज के लिए दुनिया के पहले पंजीकृत वैक्सीन की घोषणा की, जिसका नाम मॉस्को द्वारा 1957 में लॉन्च किए गए अंतरिक्ष सैटेलाइट स्पूतनिक वी के नाम पर है।

सांकेतिक तस्वीर (Pixabay)

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वैक्सीन को गामालेया साइंटिफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा बनाया गया है। यह मॉस्को के पास स्थित एक चिकित्सा संस्थान है।

स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने बुधवार को कहा कि रूस अपने नागरिकों को वैक्सीन लगाने के बाद अन्य देशों को वैक्सीन की पेशकश करेगा। वैक्सीन की प्रभावशीलता पर संदेह निराधार है।

यह भी पढ़ें: वैक्सीन की अधिक जानकारी के लिए रूस से बात कर रहा डब्ल्यूएचओ: विशेषज्ञ

रूस में अब तक कुल 917,884 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 15,617 मौतें भी शामिल हैं, वहीं अब तक 729,411 लोग इससे उबर चुके हैं।(आईएएनएस)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here