आलोचनाओं में तर्क का अर्थ भूल गई है कांग्रेस

सोशल मीडिया पर #rippedjeans हैशटैग ट्रेंडिंग में आने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी एक ट्वीट किया जिसपर वह खुद ट्रोल हो गईं।

By: Shantanoo Mishra

हाल ही में भाजपा द्वारा शुरू किए गए बवाल को कांग्रेस, नए सिरे से मुकाम दे रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक कार्यक्रम में कहा था कि लड़कियां फटे हुए जींस पहनकर समाज को क्या सन्देश देंगी, उन्हें ऐसे कपड़े पहनने से बचना चाहिए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर #rippedjeans हैशटैग के साथ फोटो डालने की मानो बाढ़ आ गई। क्या नेता क्या अभिनेता सभी ने #rippedjeans के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर साझा की। 

यह बात बिलकुल जायज़ है कि महिलाओं के वस्त्र पर टोका-टिप्पणी करना किसी को भी शोभा नहीं देता है। चाहे वह अभिनेता हो या राजनेता। मगर यह बात जायज़ नहीं है कि आलोचनाओं के नाम पर आप करोड़ों स्वयंसेवकों के वर्दी पर कोई मज़ाक बनाए या उपहास करें। 

यह हास्य-विनोद कांग्रेस पार्टी की चहेतीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया है। उन्होंने ट्विटर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, संघ प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आरएसएस की वर्दी पहने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- “हे भगवान! उनके घुटने दिख रहे हैं।”

Oh my God!!! Their knees are showing ??? #RippedJeansTwitter pic.twitter.com/wWqDuccZkq

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi)

खैर, Saffron terrorism या भगवा आतंकवाद का नारा किस पार्टी ने दिया था वह हम सब जानते हैं। मुंबई में हुए आतंकवादी हमले को किसने हिन्दुओं से जोड़ने का प्रयास किया यह भी सबको पता। लेकिन क्योंकि यह बयान भाजपा के नेता द्वारा किया गया है प्रियंका गांधी ने आरएसएस को ही निशाना बनाना ठीक समझा।

यह भी पढ़ें: जब तक देश आत्मसात नहीं, तब तक राम मंदिर नहीं : आरएसएस

यह जग जाहिर है कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के साथ-साथ स्वयं सेवक संघ को भी नीचा दिखाने में लगी रहती है जिसका सबसे ताज़ा उदाहरण है प्रियंका गांधी का वर्दी पर किया गया ट्वीट। किन्तु इन्होंने कभी ध्यान नहीं दिया कि आरएसएस कोई छोटा संगठन नहीं है, इस सगठन से 60 लाख स्वयं सेवक जुड़े हुए हैं। मगर राजनीति के सामने लाखों लोगों की भावनाएं क्या? 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here