देश में शीर्ष पर्यटन स्थल बना उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश 2019 में सबसे अधिक घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करने वाला राज्य बन गया है। वहीं इसे विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में तीसरा स्थान हासिल हुआ है।

उत्तर प्रदेश uttar pradesh top tourist destination
उत्तर प्रदेश को 2018 में तमिलनाडु के बाद दूसरा स्थान मिला था। (Pixabay)

भारतीय पर्यटन सांख्यिकी (आईटीएस), 2020 ने घोषणा की है कि 2019 में 53.6 करोड़ घरेलू पर्यटकों ने उत्तर प्रदेश का दौरा किया जो कि 2018 की तुलना में काफी ज्यादा है।

उत्तर प्रदेश ने 2019 में 23.1 प्रतिशत यात्रियों की हिस्सेदारी के साथ देश में सबसे अधिक घरेलू पर्यटकों को आकर्षित किया।

इसके साथ ही पिछले साल लगभग 47 लाख विदेशियों के आगमन के साथ उत्तर प्रदेश ने विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में तीसरा स्थान भी हासिल किया।

पर्यटन और संस्कृति के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों के अब परिणाम दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें – मथुरा में लगेगा आलू चिप्स प्लांट , 814 करोड़ रुपये का होगा प्रोजेक्ट

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की जबरदस्त पर्यटन क्षमता को पहचाना जिसमें धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के कई स्थान हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कई वन्यजीव अभयारण्य भी हैं।

राज्य सरकार ने पहले से ही घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रामायण सर्किट, ब्रज सर्किट, महाभारत सर्किट, शक्तिपीठ सर्किट, आध्यात्म सर्किट, जैन सर्किट और बौद्ध सर्किट सहित कई सर्किटों की पहचान की है।

मेश्राम ने कहा कि इन सर्किटों में गिरने वाले पर्यटन स्थलों के विकास और ऐसी जगहों पर बुनियादी ढांचे के उन्नयन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। (आईएएनएस)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here