एमएस धोनी फ़ेम एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की ख़ुदकुशी

0
638
सुशांत सिंह राजपूत, बॉलीवुड एक्टर। (Image Source: Twitter)

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आज ख़ुदकुशी कर अपनी जान दे दी है। खबरों के मुताबिक उनके नौकर ने इस जानकारी को पुलिस तक पहुंचाया, जिसके बाद पुलिस उनके बांद्रा स्थित घर पहुंची थी, जहां सुशांत सिंह राजपूत मृत पाये गए।

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के जवान और उभरते हुए सितारे थे। अभी हाल ही में आई इनकी फिल्म ‘छिछोरे’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म, एमएस धोनी: दी अंटोल्ड स्टोरी, भी कर चुके थे। सुशांत ने इसमें मुख्य, धोनी का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कई रेकॉर्ड्स तोड़े थे।

ख़ुदकुशी का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। सुशांत सिंह बॉलीवुड के एक बड़े अभिनेता में शामिल थे और उनकी फिल्में भी लगातार हिट जा रही थी, जिससे एक बात साफ है की सुशांत सिंह किसी भी प्रकार के आर्थिक समस्या से नहीं जूझ रहे थे।

कुछ ही दिन पहले बॉलीवुड के लेजेंड कलाकार इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन पर भी सुशांत सिंह राजपूत ने इन्स्टाग्राम के जरिये शोक व्यक्त किया था।

View this post on Instagram

??❤️❤️

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

सुशांत ने इंस्टाग्राम पर आखरी पोस्ट में अपनी माँ की तस्वीर साझा की थी। ये पोस्ट करीब 1 सप्ताह पहले अपडेट किया गया था।

सुशांत सिंह को चाहने वाले लगातार उनको याद कर ट्वीटर पर शोक प्रकट कर रहे हैं।

(जानकारी आने के साथ साथ आर्टिक्ल को अपडेट किया जा रहा है)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here