मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर पांचवां IPL खिताब जीता

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए फाइनल में मुंबई ने पहली बार फाइनल खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेटों से हरा अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता।

Mumbai Indians मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 का खिताब जीता ( Twitter )

मुंबई इंडियंस ने चैम्पियन बनने का गौरव पांचवीं बार हासिल किया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए फाइनल में मुंबई ने पहली बार फाइनल खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेटों से हरा अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। मुंबई ने 18.4 ओवरों में यह लक्ष्य पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 51 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेल टीम की जीत में अहम रोल निभाया।

इस सीजन से पहले 12 सीजन और हुए हैं जिसमे से मुंबई ने चार बार तो वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो खिताब अपने नाम किए है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार खिताब अपने नाम किया है।

यह भी पढ़े :भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले डे एंड नाईट टेस्ट मैच में शामिल होगे 27 ,000 दर्शक

जानिए किस टीम ने कब कब ख़िताब जीता

आईपीएल के सबसे पहले संस्करण में 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर खिताब जीता था। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले शेन वॉट्सन मैन ऑफ द सीरीज बने थे।

2009 में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर खिताब जीता था। उस सीजन में एडम गिलक्रिस्ट मैन ऑफ द सीरीज बने थे।

2010 में चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार आईपीएल खिताब जीतने में सफल रही थी और उसने फाइनल में मुंबई इंडियंस को मात दी थी। 2010 में सचिन तेंदुलकर मैन ऑफ द सीरीज चुने गए थे।

चेन्नई 2011 में अपना खिताब बचाने में सफल रही थी और उसने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था। साल 2011 में क्रिस गेल मैन ऑफ द सीरीज रहे थे।

वहीं, 2012 के आईपीएल फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था। कोलकाता के सुनील नारेन मैन ऑफ द सीरीज बने थे।

2013 में मुंबई इंडियंस पहली बार चैम्पियन बनी थी और उसने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी। उस दौरान शेन वॉट्सन मैन ऑफ द सीरीज बने थे।

इसके अलावा 2014 में कोलकाता नाइट राडर्स दूसरी बार चैम्पियन बनी थी जब उसने फाइनल में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था। उस दौरान ग्लेन मैक्सवेल मैन ऑफ द सीरीज बने थे। 2015 में मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार खिताब जीता था। मुंबई ने फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था।

वहीं, 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद चैम्पियन बनने में सफल रही थी जब उसने फाइनल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराया था। 2017 में मुंबई इंडियंस तीसरी बार चैम्पियन बनी थी। मुंबई ने फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को हराया था।

2018 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम तीसरी बार चैम्पियन बनी थी। चेन्नई ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। वहीं, 2019 में मुंबई इंडियंस चौथी बार चैम्पियन बनी थी । (आईएएनएस)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here