कश्मीर में भाजपा नेताओं की जान खतरे में, डर के मारे पार्टी छोड़ने पर मजबूर

0
597
kashmir BJP leaders threat
भारतीय जनता पार्टी लोगो (Image: Wikimedia Commons)

कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की जान खतरे में है। आतंकियों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ फतवा जारी किया है, जिसमे भाजपा नेताओं को जान से मारने की धमकियां दी गयी है। कुछ दिनों पहले ही आतंकियों ने भाजपा नेता वसीम बारी व उनके परिवार के लोगों की हत्या कर दी थी, तो वहीं हाल ही में कुछ भाजपा नेताओं का अपहरण किए जाने की भी ख़बर आई थी। नतिजन आधा दर्जन भाजपा नेता एक सप्ताह में भाजपा छोड़ चुके हैं। कश्मीर में भाजपा का साथ छोड़ने वालों में बारामुल्ला के भाजपा युवा मोर्चा दल के मारूफ बट तथा कुपवाड़ा के भाजपा जिला उपाध्यक्ष भी शामिल हैं।

जान बचाने की ख़ातिर छोड़ी पार्टी

भाजपा के दोनों  नेताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष शेख वसीम बारी की आतंकियों द्वारा हत्या किए जाने के बाद यह बड़ा कदम उठाया। इन दोनों नेताओं ने ऐसा अपनी जान बचाने की ख़ातिर किया है। कश्मीर में अन्य भाजपा नेताओं ने बाक़ायदा फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया साईट पर अपने इस्तीफों की घोषणा करते हुए भाजपा नेताओं की सुरक्षा को लेकर पोस्ट किया है। 

धारा 370 के हटने के बाद से ही निशाने पर हैं कश्मीर के भाजपा नेता

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार पिछले साल, 5 अगस्त को मोदी सरकार द्वारा, धारा 370 हटाये जाने व जम्मू कश्मीर राज्य को दो हिस्सों में बाँट देने के निर्णय के बाद से ही भाजपा नेता व कार्यकर्ता आतंकियों के निशाने पर थे। इस दौरान आतंकियों ने कई भाजपा नेताओं पर जानलेवा हमले भी किए थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here