भारत में प्रतिबंध के बाद टिकटॉक को कितने रुपये का होगा नुकसान? चीनी मीडिया ने जारी किए आंकड़े

0
482
global times tik tok loss
Chinese Video App Tiktok. (Image: Twitter)

भारत सरकार द्वारा टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के बाद, पूरे भारत भर में विपक्ष ने जम कर हाहाकार मचाया था। विपक्ष का कहना था की, टिकटॉक जैसे ऐप पर प्रतिबंध लगाने से चीन पर कोई भी असर नहीं होने वाला है। 

लेकिन आज जो जानकारी निकल कर सामने आई है उससे ये साफ हो गया है की, टिकटॉक के प्रतिबंध से चीन को भारी नुकसान होने जा रहा है। चीन के मुखपत्र या यूं कह लीजिये की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी की प्रवक्ता के रूप में काम करने वाली मीडिया संस्थान, ग्लोबल टाइम्स ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया है की, भारत सरकार द्वारा टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाए जाने से टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस को करीब 6 बिलियन डॉलर का नुकसान होने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें: “टिकटॉक को 30 करोड़ तो क्या 30 रुपये भी वापस नहीं करेगा भारत, विधवा विलाप छोड़े विपक्ष

6 बिलयन डॉलर को अगर हम भारतीय मुद्रा में समझे तो टिकटॉक को होने वाला ये नुकसान, 40,000 करोड़ के करीब हो सकता है। ये आंकड़े सिर्फ टिकटॉक ऐप से होने वाले नुकसान के हैं जब की बाकी के 58 ऐप के प्रतिबंध से चीन को होने वाले नुकसान का आंकड़ा, अनुमान के परे है।  इस आंकड़े की जानकारी, ग्लोबल टाइम्स के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर डाली गयी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here