क्यों भुला दिया गया भारत के प्राचीन गौरव को?

भारतीय शिक्षा के दो प्रमुख स्तम्भ तक्षिला एवं नालंदा विश्वविद्यालय। एक ने विश्व को आयुर्वेद का ज्ञान दिया और एक विश्व को भारत का ज्ञान दिया। दोनों को ही स्वयं भारत कहीं भुला चुका है।

0
575
Newsgram Hindi Nalanda University and Takshila University
प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय। (Wikimedia Commons)

भारत की शिक्षा प्रणाली विश्व-भर में प्रसिद्ध है। वह इसलिए क्योंकि जो शिक्षा विद्यार्थियों को भारत में दी जाती है वह अन्य देशों के मुकाबले अधिक विकसित और प्रभावशाली होती है। यही वजह है कि भारतीय छात्र/छात्राएं न केवल देश में नाम कमाते हैं बल्कि विदेशों में भी देश का नाम ऊँचा करते हैं। किन्तु भारत के लिए यह दुर्भाग्य कहिए या विचारों में मतभेद कि विश्व के सबसे प्रथम विश्वविद्यालय तक्षशिला को कहीं नहीं पुकारा जाता। 700 ईसा पूर्व में स्थापित हुआ यह विश्वविद्यालय इतिहास के पन्नों से गायब हो गया, और तो और विश्वभर में बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार करने वाले नालंदा विश्वविद्यालय को भी कहीं खो दिया।

एक ऐसा विश्वविद्यालय जिसने चाणक्य जैसे विद्वान को विश्व के सामने लेकर आया, जिन्होंने मौर्य वंश को स्थापित किया। जहाँ पर न जाने कितने विद्वानों ने शिक्षा ग्रहण की, आज उसी को भुला दिया गया। नालंदा विश्वविद्यालय तक्षशिला से 1200 साल बाद स्थापित हुआ और तीन-तीन मुगलों द्वारा किए गए आक्रमणों को सहा, उसका भी आज के युवा वर्ग के विचारों या चर्चा में कोई अंश नहीं।

यह गलती किसकी?

गलती भुनाना बहुत आसान काम है किन्तु खुद गलती स्वीकार करना बहुत मुश्किल। अगर इतिहास को देखें तो मुगलों और अंग्रेज़ों ने भारतीय इतिहास और सभ्यता को बहुत हानि पहुंचाई है। मुगल शासकों ने न जाने कितने मठ एवं मंदिरों को ध्वस्त कर दिया और अंग्रेजों ने भरपूर कोशिश की, भारत के इतिहास को तहस-नहस करने की, और वह कुछ हद तक सफल भी रहे। क्योंकि आज के युवाओं और तथाकथित बुद्धिजीविओं को पश्चिमी संस्कृति ज़्यादा रास आ रही है। ग्रंथों से ज़्यादा अभद्रता से लिप्त फिल्में पसंद आ रहीं हैं। विद्यालयों के पाठ्यक्रमों में भारतीय संस्कृति के विषय लुप्त हो चुके हैं।

इस हश्र में केवल उनकी ही गलती नहीं, हमारी भी गलती है क्योंकि भारत के प्राचीन इतिहास को हमने कभी महत्व ही नहीं दिया। न गूगल पर ढूंढा न किसी से पूछने की कोशिश की और इसी ‘टाल देने के भाव’ का लाभ उठाते हैं वह वामपंथी विचारधारा जिसने न कभी भारत के महत्व को समझा और न ही समझाने दिया। न जाने कितनी सरकारें आई और चली गई किन्तु किसी ने भी भूतकाल को भविष्य से जुड़ने नहीं दिया।

तक्षशिला विश्वविद्यालय के विषय में थोड़ा ज्ञान:

तक्षिला विश्वविद्यालय उस समय ‘आयुर्वेद विज्ञान’ का केंद्र रहा था जिस समय विश्वभर में चिकित्सा शास्त्र का नमो-निशान नहीं था। कुछ लेखों से पता चलता है कि यहां के स्नातक मस्तिष्क के भीतर तथा अंतड़ियों तक का अस्रोपचार या ऑपरेशन बड़ी सुगमता से कर लेते थे। उस समय तक्षशिला विश्वविद्यालय से स्नातक होना अत्यंत गौरवपूर्ण माना जाता था।

यहाँ धनी तथा निर्धन दोनों ही छात्रों के पढ़ने की व्यवस्था थी। धनी छात्र आचार्य को भोजन, निवास एवं अध्ययन का शुल्क देते थे और निर्धन यानि कुशल से भरपूर लेकिन धन के आभाव में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र आश्रम का काम करते थे। और शिक्षा पूर्ण होने पर शुल्क देने की प्रतिज्ञा लेते थे। इस विश्वविद्यालय में अनेक असाध्य रोगों के उपचार सरल एवं सुलभ जड़ी बूटियों से करा जाता था। शिष्यों की संख्या प्राय: सौ से अधिक होती थी और अनेक बार 500 तक पहुंच जाती थी।

यह भी पढ़ें: वैदिक काल से प्रेरणा लेकर शिक्षा के वैश्वीकरण की तैयारी

नालंदा विश्वविद्यालय के विषय में थोड़ा ज्ञान:

नालंदा विश्वविद्यालय के शिक्षक अपने ज्ञान के लिए विश्वभर में प्रख्यात थे। जिनका चरित्र पारदर्शी एवं दोष-रहित और यही कारण था कि इसी विश्वविद्यालय में नागार्जुन, पदमसंभव जैसे महान विद्वान शिक्षा प्रदान करते थे। और बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार करते थे। विद्यार्थियों का प्रवेश नालंदा विश्वविद्यालय में काफ़ी कठिनाई से होता था क्योंकि केवल उच्चकोटि के विद्यार्थियों को ही प्रविष्ट किया जाता था।

आवास, शिक्षा एवं भोजन के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता था। सभी सुविधाएं नि:शुल्क थीं। राजाओं और धनी सेठों द्वारा दिये गये दान से इस विश्वविद्यालय का व्यय चलता था। इस विश्वविद्यालय को 200 ग्रामों की आय प्राप्त होती थी। नालंदा विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा ही विश्वभर में भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान का विस्तृत प्रचार प्रसार हुआ था। शीलभद्र जो उस समय इस विश्वविद्यालय के प्रधानचार्य थे उन्हें विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाने वाली सभी विद्याओं का सामान ज्ञान था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here