नहीं रहे अभिनेता इरफ़ान खान, शोक में डूबा पूरा बॉलीवुड,पढ़ें ये ट्वीट

"प्यार था इसीलिए जाने दिया, ज़िद्द होती तो बाहों में होती।"

0
378
Irffan Khan (File photo) Source: Wikimedia

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का आज मुम्बई के कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में निधन हो गया।
अपने दमदार एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले इरफान खान मात्र 53 साल के थे।

आपको बता दें की इरफान खान लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। इनके प्रवक्ता द्वारा कल ही जानकारी दी गयी थी की उन्हें आईसीयु में भेज दिया गया है, लेकिन उनके मरने की खबर को कल अफवाह बताया गया था।

इरफ़ान खान ने पीकू, पान सिंह तोमर, स्लमडॉग मिलेनियर, लाइफ ऑफ़ पाई जैसे कई फिल्मों में यादगार किरदार निभाया है। इरफान खान से जुड़ी ये खबर ने बॉलीवुड और उनके चाहने वालों को एक बहुत बड़ा धक्का पहुँचाया है।

“प्यार था इसीलिए जाने दिया, ज़िद्द होती तो बाहों में होती।” ‘जज़्बा’ फिल्म का यह डायलाग उनके चाहने वालों के जहन में हमेशा कैद हो कर रह जायेगा।

ट्विटर पर लगातार अभिनेता के प्रति शोक व्यक्त किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here