कोलकाता में रह रहे चीनियों ने शेर नृत्य से परंपरागत नववर्ष मनाया

कोलकाता में चीनियों का समुदाय भारत में प्रवासी चीनियों का सबसे बड़ा समुदाय है। चीनी परंपरागत नववर्ष यानी वसंत त्योहार में वहां के चीनी लोग शेर नृत्य कर उत्सव की खुशियां मनाते हैं।

कोलकाता में चीनियों का समुदाय भारत में प्रवासी चीनियों का सबसे बड़ा समुदाय है। चीनी परंपरागत नववर्ष यानी वसंत त्योहार में वहां के चीनी लोग शेर नृत्य कर उत्सव की खुशियां मनाते हैं। इस साल कोविड-19 महामारी से वसंत त्योहार मनाने का पैमाना छोटा हो गया है, लेकिन अपने रीति-रिवाज मनाने से गुरेज नहीं किया। कोलकाता में रह रहे 50 वर्षीय ल्याओ शंगचुंग शेर नृत्य दल के प्रमुख हैं। इस साल उन्होंने अपने दल को लेकर परंपरागत नृत्य के जरिये हरेक स्थानीय चीनी परिवार के पास जाकर वसंत त्योहार की शुभकामनाएं दी। उनके दल में तकनीक में निपुण दसेक सदस्य हैं।

शेर नृत्य न सिर्फ समुदाय में त्योहार का माहौल बुलंद करता है, बल्कि आसपास के भारतीय पड़ोसियों को भी प्रभावित करता है। अखिल भारत प्रवासी चीनी संघ के उपाध्यक्ष ये छीयान ने सीएमजी संवाददाता को बताया कि महामारी के पहले चीनी समुदाय में कई शेर नृत्य दल थे और चीनी लोगों की प्रेरणा से भारतीय लोगों से गठित शेर नृत्य दल भी थे। वे वसंत त्योहार में प्रदर्शन कर चीनी लोगों को बधाई देते थे।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश सेना के अधिकारियों ने भारतीय सेना से व्हाइट-वाटर राफ्टिंग सीखी
 

china
 चीन का  झंडा । ( Wikimedia Commons )

स्थानीय चीन-भारत परिषद के सदस्य और तीसरी पीढ़ी के प्रवासी चीनी चेन चीनिंग ने प्रवासी चीनी सब मातृभूमि के विकास पर ध्यान देते हैं। वसंत त्योहार के मौके पर वे मातृभूमि के सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हैं। (आईएएनएस)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here