सेगाय ने 1500 मीटर दौड़ में नया इनडोर विश्व रिकॉर्ड बनाया

 इथोपिया की गुडाफ सेगाय ने विश्व एथलेटिक्स इंडोर टूर गोल्ड मीट में अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए 1500 मीटर दौड़ में नया इनडोर विश्व रिकॉर्ड बना लिया। विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सेगाय ने महिला वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में तीन मिनट और 53.09 सेकेंड के समय के साथ इंडोर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड, 2014 में उनकी हमवतन गेंजेबे डिबाबा ने बनायाा था, जिन्होंने तीन मिनट और 55.17 सेकेंड का समय लिया था।

 यह भी पढ़ें :  जाने किस दिन कुंबले ने टेस्ट में झटके थे एक पारी में सभी 10 विकेट

24 साल की सेगाय ने दोहरी यूरोपीय इंडोर चैंपियन लॉरा मुइर और टीम की अपनी साथी मेलिसा कर्टनी ब्रायंट को पछाड़ा। लॉरा ने तीन मिनट और 59.58 सेकेंड के साथ नया ब्रिटिश इंडोर रिकॉर्ड बनाया।
सेगाय ने अपने इस प्रदर्शन पर कहा, ” नया इनडोर विश्व रिकॉर्ड कायम करने से मैं बहुत खुश हूं। मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी और इनडोर विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के लिए खुद का टारगेट किया था।”
(आईएएनएस)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here